
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कियोस्क संचालक पर बदमाशो ने कट्टे से फायर कर घायल कर दिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शनिवार को दोपहर मे ढाई बजे के आसपास कियोस्क संचालक श्रीराम विश्वकर्मा बकोली तिराहा पर स्थित सेंटर पर काम कर रहा था कि कि अचानक मोटर साइकिल सवार मलखान कट्टे से फायर कर भाग गया। जिसमे संचालक को कंधे मे कट्टे के छर्रे लग गए। गंभीर रूप से घायल को जिला चिकित्सालय सागर रैफर किया गया है ।
