
सतना।मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शनिवार को मैहर जिले के प्रवास के दौरान मां शारदा देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेश वासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मैहर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी, नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी, कलेक्टर रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक अवधेष प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष कमलेष सुहाने सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
