ज़ी क्लासिक गर्व के साथ गुरुदत्त के 100 साल के सफर का जश्न मनायेगा

मुंबई, (वार्ता) ज़ी क्लासिक गर्व के साथ महान फिल्मकार-अभिनेता गुरुदत्त के 100 साल के सफर का जश्न मना रहा है।

इस सितंबर, ज़ी क्लासिक गुरुदत्त के 100 साल के सफर का जश्न मना रहा है, जहां यह चैनल उनके अमूल्य योगदान को सलाम करते हुए हर शनिवार रात 10 बजे उनकी कुछ ऐतिहासिक फिल्में दिखाएगा।

इस जश्न की शुरूआत ‘कागज़ के फूल’ (1959) से होगी। यह फिल्म 06 सितंबर को दिखायी जायेगी। इसके बाद ‘प्यासा’ (1957), 13 सितंबर को प्रसारित होगी। 20 सितंबर को ‘चौदहवीं का चाँद’ (1960) दिखायी जायेगी।महीने का समापन गुरुदत्त की मनोरंजक फिल्म ‘आर पार’ (1954) के साथ, होगा। इस फिल्म का टेलीकास्ट 27 सितंबर को होगा।

 

Next Post

जिले में 167 नये मतदान केंद्र प्रस्तावित

Fri Sep 5 , 2025
जबलपुर: कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सक्‍सेना की अध्‍यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में युक्तियुक्तकरण के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ठाकुर सहित सभी विधानसभाओं के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थिति थे। बैठक […]

You May Like

Play sound