E-KYC पूरा नही किया, अब 100 राशन दुकानों को नोटिस

सतना: जिले की 100 राशन दुकानों के सैल्समैनों द्वारा उपभोक्ताओं के ई-केवायसी कार्य शत-प्रतिशत रूप से पूरा नहीं किया जा रहा है। उपायुक्त सहकारिता सतना ने शासकीय उचित मूल्य दुकानों के 100 विक्रेताओं को तीन दिन में अपेक्षित प्रगति लाने की नोटिस जारी की है।

तीन दिन में अपेक्षित प्रगति नहीं आने पर संबंधित दुकान के सेल्समैन का सात दिवस का वेतन काट दिया जायेगा। राज्य शासन द्वारा ई-केवायसी का कार्य 31 मार्च 2025 तक शत-प्रतिशत पूर्ण कर लेने की टाइम लाइन दी है।

Next Post

सिविल लाइन से मुख्त्यारगंज को जोड़ने बनेगा ओवर ब्रिज,रास्ते के अतिक्रमण हटे

Fri Mar 21 , 2025
सतना: सिविल लाइन क्षेत्र से मुख्त्यारगंज के बीच निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज के रास्ते में बाधक बन रहे अतिक्रमण को हटाने का काम बुधवार को शुरु हुआ सिलसिला आज भी जारी रहा. गुरुवार को ओवर ब्रिज से सटे क्षेत्र में मौजूद दो दर्जन अतिक्रमण हटाए गए. इस मामले में 29 […]

You May Like