सिविल लाइन से मुख्त्यारगंज को जोड़ने बनेगा ओवर ब्रिज,रास्ते के अतिक्रमण हटे

सतना: सिविल लाइन क्षेत्र से मुख्त्यारगंज के बीच निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज के रास्ते में बाधक बन रहे अतिक्रमण को हटाने का काम बुधवार को शुरु हुआ सिलसिला आज भी जारी रहा. गुरुवार को ओवर ब्रिज से सटे क्षेत्र में मौजूद दो दर्जन अतिक्रमण हटाए गए. इस मामले में 29 और अतिक्रमण चिंहित किए गए हैं जिन्हें मुआवजा देकर हटाने की तैयारी की जा रही है.

सिविल लाइन से मुख्त्यारगंज को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे रोड ओवर ब्रिज का काम पिछले कुछ दिनों से रुका हुआ था. जब इस संबंध में प्रशासन द्वारा पड़ताल शुरु की गई तो सेतू निगम के अधिकारियों के जरिए यह जानकारी सामने आई कि मौजूद अतिक्रमण निर्माण कार्य में बाधक बने हुए हैं. जिसे देखते हुए रास्ते में बाधक बन रहे सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर दी गई

Next Post

टकराव और हंगामे की भेंट चढ़ रही निगम परिषद

Fri Mar 21 , 2025
ग्वालियर चंबल डायरी हरीश दुबे मौजूदा ग्वालियर निगम परिषद में यद्यपि अनुभवी एवं कई मर्तबा मेंबरी कर चुके ऐसे पार्षदों की कमी नहीं है जो निगम एक्ट की बारीक जानकारियों से लेकर परिषद की कार्यप्रणाली और जनापेक्षाओं की गहरी समझ रखते हैं लेकिन परिषद में दोनों ही तरफ हल्ला बिग्रेड […]

You May Like