रायसेन। बम्होरी-वन परिक्षेत्र बम्होरी के वन ग्राम कुकबाड़ा में वन रक्षक जितेंद्र लोधी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया गया है कि वन रक्षक जितेंद्र लोधी जंगल में डियूटी के दौरान भृमण के बाद गांव पहुंचे थे वहां पर जालम सिंह भील ने अपनी ज़मीन का सत्यापन करने को कहा तो वन रक्षक जितेन्द्र लोधी ने बताया कि जिस स्थान पर पट्टा है उसी स्थान पर जाकर ही सत्यापन होगा।
मगर जालम सिंह ने दूसरी जगह पर सत्यापन की मांग की वन रक्षक जितेन्द्र लोधी ने मना कर दिया ओर रेन्जर साहब से बात करने को कहा इस बात पर वह भड़क उठा और अपनी पत्नी के साथ मिल कर वन रक्षक के साथ मार पीट की ओर लाठी डंडे से हमला किया। वन रक्षक जितेन्द्र लोधी को सर ओर हाथ पैरों में चोटे आई ओर वन रक्षक दो घंटे तक गांव में ही बेहोश पड़े रहा। शाम को वन विभाग की टीम ने पहुँच कर वन रक्षक से ओर से थाने में रिपोर्ट की। वन विभाग की टीम ओर पुलिस इस मामले जांच कर रही है।
वन ग्राम कुकबाड़ा में वनरक्षक पर हमला
