समाज के हर वर्ग को मिल रहा योजनाओं का लाभ

इछावर। नगर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा शामिल हुए.

उन्होंने नवदंपतियों को भावी दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया. सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन में कुल 200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, जिनमें 173 जोड़ों का विवाह तथा 27 जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ. समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे. इस मौके पर राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास के साथ-साथ जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों का पक्का मकान का सपना साकार हो रहा है तथा पात्र परिवारों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है. मंत्री वर्मा ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से नागरिकों को अच्छे अस्पतालों में नि:शुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है. महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए उज्ज्वला योजना चलाई जा रही है. उन्होंने कहा कि समाज का कोई ऐसा वर्ग नहीं है, जिसे सरकार की योजना का लाभ न मिल रहा हो. शासन की योजनाएं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं. कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराना ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रचना सुरेन्द्र मेवाड़ा, जनपद पंचायत अध्यक्ष रेखा जगदीश पटेल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नीलू शंकर जायसवाल उपस्थित थे.

 

 

 

Next Post

विधायक देशमुख के प्रयासों से क्षेत्र की 17 सिंचाई परियोजना स्वीकृत

Sat Jan 24 , 2026
मुलताई। विधानसभा क्षेत्र में विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने प्रयासों से 17 सिचाई परियोजना को स्वीकृति मिली है। जिससे क्षेत्र की 5688 हेक्टेयर भूमि सिंचित होंगी। भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया विकासखंड के 15 हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी विद्यालय में छात्राओं की साईकिल रखने साइकिल स्टैंड का न67. […]

You May Like