बीना।ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से फूूफा और भतीजे की मौत हो गई, 2 बच्चे घायल हैं. दो बच्चों के हाथ में फ्रैक्चर आया है. सभी लोग घर में होने जा रही शादी के लिए टेंट का सामान लेने मुहांसा से बीना आ रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्राली बरोदियाघाट में पलट गई. हादसे में ट्रैक्टर चालक रामनारायण 43 वर्ष और उनके भतीजे प्रिंस 13 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में चालक रामनारायण का सिर ट्रैक्टर की स्टीयरिंग में फंस गया. वहीं प्रिंस ट्रैक्टर के नीचे आ गया. ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य बच्चे सोम 8 वर्ष और सोहित 12 वर्ष घायल हो गए. दोनों बच्चों के हाथों में फ्रैक्चर है. सूचना मिलने पर छोटी बजरिया चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. एक परिवार में थी दो शादियां यह हादसा उस परिवार के लिए और भी दुखद है, जहां दो शादियां होनी थीं. राकेश पाल के बेटे गोविंद पाल और भांजी निशा पाल की शादी की तैयारियां चल रही थीं.
Next Post
चोरी की वारदात का खुलासा,फिंगरप्रिंट से आरोपी गिरफ्तार
Mon May 12 , 2025
सीहोर। शाजापुर जिले के टपरा मोहल्ला में 29 अप्रैल की रात सूने घर में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। परिवार के शादी समारोह में जाने के दौरान चोरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और 4,000 रुपये नकदी चुरा लिए थे। पीड़िता रेखा बाई […]

You May Like
-
6 months ago
खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस का एक्शन
-
11 months ago
मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान