बीएचईएल भोपाल को आईटी एक्सीलेंस अवॉर्ड

भोपाल: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ग्रुप (डीटीजी) को हैदराबाद में आयोजित इंडिया पीएसई समिट में एंटरप्राइज एप्लिकेशन श्रेणी में इंडियन एक्सप्रेस पीएसई आईटी एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान आईटी क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों द्वारा प्रदान किया गया, जिसमें डीटीजी के नवोन्मेषी तकनीकी उपयोग को सराहा गया। संस्थान स्तर पर कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने अपर महाप्रबंधक एस.एन. श्रीवास्तव को वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में यह पुरस्कार सौंपा।

इंडियन एक्सप्रेस पीएसई एक्सीलेंस अवॉर्ड उन सरकारी संगठनों को दिया जाता है, जो तकनीकी नवाचार के माध्यम से संचालन में सुधार, बेहतर जवाबदेही और वित्तीय लाभ जैसे ठोस परिणाम सुनिश्चित करते हैं। इस वर्ष देशभर से 300 से अधिक प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया गया, जिनमें बीएचईएल भोपाल का नामांकन विशिष्ट जूरी द्वारा सर्वश्रेष्ठ में चयनित हुआ।

Next Post

राहुल के खिलाफ मानहानि मामले में सत्यकी सावरकर से अदालत में बहस जारी

Thu Apr 30 , 2026
पुणे, 30 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र में पुणे की विशेष अदालत में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में गुरुवार को वीडी सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर से बहस जारी रही। श्री सत्यकी ने इस बात को स्वीकार किया कि उनके पास उस सीडी के लिए […]

You May Like

मनोरंजन