सीहोर। शाजापुर जिले के टपरा मोहल्ला में 29 अप्रैल की रात सूने घर में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। परिवार के शादी समारोह में जाने के दौरान चोरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और 4,000 रुपये नकदी चुरा लिए थे। पीड़िता रेखा बाई की शिकायत पर थाना कालापीपल पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से मिले फिंगरप्रिंट का मिलान आसपास के थानों में भेजा। इस प्रक्रिया में सीहोर पुलिस ने एक संदिग्ध के फिंगरप्रिंट से मिलान की पुष्टि की। आरोपी की पहचान बुरहानुद्दीन उर्फ बुरहान उर्फ गोलू के रूप में हुई, जो सीहोर के अमर टॉकीज के पास रहता है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए ट्रेन का इस्तेमाल करता था ताकि पुलिस की पकड़ में न आए। लेकिन इस बार फिंगरप्रिंट की मदद से वह ट्रेस हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया।
Next Post
जलभराव समस्या के समाधान के लिए नाली का निर्माण शुरू
Mon May 12 , 2025
सीहोर। नगर में लम्बे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या का समाधान जल्द होने वाला है। नपा परिषद ने लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से नालियों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। रविवार को नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने वार्ड क्रमांक 21 में साढ़े बारह लाख […]

You May Like
-
1 year ago
घटिया निर्माण: दो इंजीनियर सस्पेंड