सीहोर। नगर में लम्बे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या का समाधान जल्द होने वाला है। नपा परिषद ने लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से नालियों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। रविवार को नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने वार्ड क्रमांक 21 में साढ़े बारह लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। वार्ड पार्षद कमलेश कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र में पहले जलभराव की समस्या थी, लेकिन वर्तमान परिषद ने करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए हैं। नपाध्यक्ष राठौर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। राठौर ने नागरिकों से अपील की कि वे नालियों को अतिक्रमण मुक्त रखें और उनमें कचरा या पॉलीथिन न डालें ताकि बारिश के दौरान जल निकासी सुचारू रूप से हो सके।
जलभराव समस्या के समाधान के लिए नाली का निर्माण शुरू
