
भोपाल। राजधानी के रेलवे इंस्टीट्यूट सामुदायिक भवन में रेलवे के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा आभार दिवस का आयोजन किया गया. यह आयोजन पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ के प्रयासों से टिकट चेकिंग कर्मचारियों की भोपाल में ही पदस्थापना सुनिश्चित होने पर किया गया. रेलवे द्वारा स्थानांतरण लेवल-8 के वित्तीय उन्नयन के दौरान नियम विरुद्ध किए जा रहे जिन्हें संघ ने रुकवाने का कार्य किया. स्थानांतरण रुकने पर टिंकिट चेकिंग कर्मचारियों ने ऐतिहासिक सफलता पर संगठन आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया. कार्यक्रम में भोपाल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से बड़ी संख्या में टिकट चेकिंग कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे. शामिल कर्मचारियों ने कहा कि कर्मचारियों की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे वेसेरेमसं के महामंत्री अशोक शर्मा, मंडल सचिव कमलेश परिहार तथा मुख्य शाखा भोपाल के सचिव अनिरुद्ध सोनीकी महत्वपूर्ण एवं सक्रिय भूमिका रही. आयोजन समिति के सदस्य कमल मूलचंदानी, अरुण गुबरेले, केएस चौधरी एवं मोहम्मद यूनुस ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि कर्मचारियों की एकता और संगठन की मजबूती ही कर्मचारी हितों की सबसे बड़ी शक्ति है.
