गांवों में जाकर कर रहे रथयात्रा का प्रचार

सीहोर।जगदीश मंदिर टाट बाबा परमार क्षत्रिय समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य रथ यात्रा इस साल भी आस्था और उत्साह के साथ निकाली जाएगी. इसके लिए यहां पर परमार समाज के साथ श्रद्धालु तैयारियां में जुटे हुए हैं. समाजजनों ने रोलूखेड़ी सहित अन्य गांवों में पहुंचकर प्रचार-प्रसार किया.
हर साल की तरह इस साल भी जगदीश मंदिर टाट बाबा परमार क्षत्रिय समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में रथ यात्रा आस्था और उत्साह के साथ निकाली जाएगी.छावनी स्थित मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना की जाएगी और आगामी 27 जून को शहर में भव्य यात्रा निकाली जाएगी. चल समारोह अध्यक्ष सुरेश गब्बर परमार और अन्य समाजजनों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर रथ यात्रा में शामिल होने की अपील की जा रही है.

Next Post

सीहोर रेलवे स्टेशन: कमाई में अव्वल; सुविधाओं में पिछड़ा

Mon May 12 , 2025
सीहोर। सीहोर रेलवे स्टेशन, जो पश्चिम रेलवे डिवीजन में नौवें स्थान पर सबसे अधिक कमाई करने वाला स्टेशन है, विभागीय उपेक्षा का शिकार है। स्टेशन ने 2024-25 में 14.27 करोड़ रुपये की आय दर्ज की, जिसमें आरक्षित यात्रियों से 7.65 करोड़ रुपये और अनारक्षित यात्रियों से 6.62 करोड़ रुपये का […]

You May Like