शासकीय माध्यमिक शाला सत्ती में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्रों ने दिखाया नवाचार का हुनर

सलामतपुर। रायसेन जिले के सांची विकासखंड के शासकीय माध्यमिक शाला सत्ती में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं गणित विषयों पर आधारित आकर्षक व ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। यह प्रदर्शनी शान अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसके तहत स्कूलों में प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज बेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष प्रदर्शनी की थीम “विकसित और आत्मनिर्भर भारत” रखी गई थी। इसी थीम को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी को सफल बनाने में शिक्षक विजय सिंह राजपूत का विशेष योगदान रहा। उन्होंने बताया कि गत वर्ष विद्यालय के एक छात्र का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ था, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है। प्रदर्शनी देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडलों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को भी मजबूत किया।

Next Post

संघ का वैचारिक विमर्श: शताब्दी वर्ष में 2 एवं 3 जनवरी को भोपाल से भविष्य की रूपरेखा पेश करेंगे मोहन भागवत

Thu Dec 25 , 2025
भोपाल। नए साल की शुरुआत मध्यप्रदेश में केवल कैलेंडर बदलने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह वैचारिक और सामाजिक विमर्श का मंच भी बनेगी। राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर चार महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रहा है। इन आयोजनों के केंद्र में […]

You May Like