कार्य प्रारंभ न करने पर संविदाकार और एसडीओ को नोटिस दें

रीवा।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वर्षा से पूर्व सभी सडक़ों का सुधार कार्य करायें तथा जहां पैच वर्क कराया जाना है वहाँ तत्काल कार्य प्रारंभ करायें.

कलेक्टर ने परफारमेंस ग्रांट के तहत कार्यों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा कार्य न प्रारंभ होने पर संविदाकार एवं संबंधित एसडीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये. उन्होंने मनगवां से चाकघाट मार्ग में निर्माण एजेंसी द्वारा व्यवस्थित ढंग से पैच कार्य न करने पर नोटिस देने के निर्देश एमपीआरडीसी के अधिकारी को दिये. कलेक्टर ने पीएम जीएस वाय की सडक़ों सहित रीवा नगर निगम क्षेत्र में सडक़ों के सुधार कार्य 20 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिये.

Next Post

मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

Fri May 30 , 2025
मुल्लांपुर 30 मई (वार्ता) मुम्बई इंडियंस ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस जीतकर गुजराज टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद हार्दिक ने […]

You May Like