जिलाध्यक्ष: नरेश्वर प्रताप एवं नरेश कप्तान में मुकाबला, पारदर्शिता और पटवारी पर नजरें

शाजापुर। नए कांग्रेस जिलाध्यक्ष की खोज के लिए यूं तो कई दावेदार हैं, लेकिन या तो वर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह यथावत रहेंगे या फिर नरेश कप्तान को मिल सकती है नए जिलाध्यक्ष की कमान. बाकी दावेदार औपचारिकता निभाते नजर आए.

गौरतलब है कि कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत पहली बार कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन को पारदर्शी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ कांग्रेसजनों के बीच नए जिलाध्यक्ष की खोज की. गुटों में बटी कांग्रेस की बात करें, तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के समर्थक नरेश कप्तान और वर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप के बीच ही मुकाबला है. इन दोनों में से ही कोई एक कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष होगा. यूं तो दावेदार बहुत थे, लेकिन उनकी दावेदारी औपचारिकता से बाहर नहीं आ पाई. अध्यक्ष चयन को लेकर भी कांग्रेस गुटों में बटी नजर आई. कुछ कांग्रेसी नेता नरेश्वर प्रताप के पक्ष में नजर आए, तो कुछ नरेश कप्तान के. शुजालपुर की बात करें तो शुजालपुर की राजनीति में कुछ कांग्रेसी नेता गजेंद्र सिंह सिसौदिया का समर्थन करते नजर आए. अब देखना यह है कि संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्ष की खोज पारदर्शिता के साथ होती है या फिर हमेशा की तरह पैराशुट से लॉन्च होगा जिलाध्यक्ष.

Next Post

भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर निरीक्षण

Tue Jun 17 , 2025
खंडवा। आगामी 30 जून को दादाजी मंदिर निर्माण हेतु एक भव्य भूमिपूजन कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इस अवसर को ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित बनाने हेतु महापौर अमृता अमर यादव के मार्गदर्शन में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर […]

You May Like

मनोरंजन