भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर निरीक्षण

खंडवा। आगामी 30 जून को दादाजी मंदिर निर्माण हेतु एक भव्य भूमिपूजन कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इस अवसर को ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित बनाने हेतु महापौर अमृता अमर यादव के मार्गदर्शन में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

आज इसी संदर्भ में संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला, नगर निगम की आयुक्त प्रियंका राजावत, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री, मध्यप्रदेश बिजली कंपनी के सहायक यंत्री तथा मंदिर ट्रस्ट के तीन सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

Next Post

चितरवई के जंगल में मिला भालू का शव

Tue Jun 17 , 2025
सिंगरौली। वन परिक्षेत्र बैढ़न के चितरवई जंगल में आज दिन मंगलवार को एक भालू का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वन कर्मियों ने भालू के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई शुरू की। वन परिक्षेत्राधिकारी भीमसेन के अनुसार फॉरेस्ट गार्ड वनों के भ्रमण में […]

You May Like