चितरवई के जंगल में मिला भालू का शव

सिंगरौली। वन परिक्षेत्र बैढ़न के चितरवई जंगल में आज दिन मंगलवार को एक भालू का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वन कर्मियों ने भालू के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

वन परिक्षेत्राधिकारी भीमसेन के अनुसार फॉरेस्ट गार्ड वनों के भ्रमण में थे। आज दिन मंगलवार की सुबह 8 बजे के समय चितरवई जंगल में एक संदिग्ध हालत में मृत भालू का शव मिला। जहां भालू के शव को अपने कब्जे में लेते हुये पोस्टमार्टम में जानकारी मिली कि बीमारी अवस्था में था। उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

Next Post

सिलवानी पुलिस ने 5 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार किया 

Tue Jun 17 , 2025
रायसेन। जिले के थाना सिलवानी ने ₹5000 का इनामी आरोपी साद उर्फ शाहिद खान पिता हारुन खां उम्र 24 साल निवासी ग्राम जैथारी को गिरफ्तार किया है।जो दि 20 अगस्त 2024 से फरार था। जिसे जिला पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय अति पुलिस अधीक्षक रायसेन कमलेश कुमार खरपुसे एसडीओपी सिलवानी […]

You May Like