जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत कला मंदिर के पास 31 मार्च हुए गोलीकांड में फरार चल रहे गैंगस्टर छोटू चौब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है । आरोपी के कब्जे से आर्म्स भी बरामद किया गया है।विदित हो कि चांदमारी निवासी यश थोराट 31 मार्च रात करीब 9:15 बजे साथी बिन्नू उर्फ निखिल श्रीवास और चीकू उर्फ सौम्य सिंह के साथ मयूर कला मंदिर के पास खड़ा था तभी एक्सिस स्कूटी पर बाबू उर्फ कृष्णा हासवानी और निखिल उर्फ कंजा सिंधी पहुंचे थे।
यश को देखते ही पुरानी रंजिश के चलते बाबू ने पिस्टल से फायर किया था। जांच में यह बात सामने आई कि गैंगस्टर छोटू चौबे के इशारे में हमला हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण में उसे भी आरोपी बनाया। मामले में बाबू सिंधी, निखिल कंजा जेल जा चुके है जबकि गैंगस्टर सुयश उर्फ छोटू चौबे पिता शेखर उर्फ चंद्रशेखर चौबे 34 वर्ष निवासी स्नेह नगर मदनमहल का फरार हो गया था जिसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया था। बुधवार को पुलिस ने सुयश उर्फ छोटू चौबे को दबोच लिया है ।
