
सिंगरौली। थाना बरगवा क्षेत्र के गोंदवाली भलूगढ़ के पास गुरुवार की शाम करीब 5:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक पेट्रोल लेने जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बरगवा पुलिस मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है। पुलिस ने ट्रेलर क्रमांक UP64BT3773 को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।।
