कच्ची सड़क पर बहता है पानी, गंदगी से लोग परेशान

मामला वार्ड 40 के बाबा की चाल का

इंदौर:वर्तमान में बढ़ते विकास से शहर की तस्वीर ही बदल रही है. जहां बढ़चढ़ कर कार्य हो रहे है वहीं पक्षपात की राजनीति के चलते वर्षों से कई विकास कार्य थमे हुए हैं. जिससे आम जनता सुविधाओं से वंचित हो कर परेशानियां झोल रही है.शहर का एक क्षेत्र बाबा की चाल में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. इस क्षेत्र में कई परिवर्तन आए हैं. पहले यह क्षेत्र वार्ड क्रमांक 39 के अंतर्गत था बाद में 38 के अधीन चला गया. अब बाबा की चाल क्षेत्र वार्ड क्रमांक 40 में पहंुच चुका है. वर्तमान में जिसके पार्षद पुष्पेंद्र पाटिदार हैं. यह क्षेत्र खजराना गांव से लगा हुआ है. पूर्व में यहां कई तरह की समस्या थी. सड़क पानी बिजली के अलावा और कई सुविधाएं क्षेत्र वासियों से दूर थी.

हाल ही में यहां सड़क का मुद्दा बना हुआ है. बाबा की चाल क्षेत्र की मुख्य सड़क आज भी पूरी तरह से कच्ची पड़ी है, जिस पर पूरे वर्ष दूसरे क्षेत्र का पानी इस क्षेत्र में बहता रहता है. कच्ची सड़क कीचड़ होने के क्षेत्र में गंदगी, मच्छर, रेंगते कीड़े पनपते हैं. क्षेत्र के रहवासियों के लिए यही एक मात्र मार्ग है जिससे लोग आना जाना करते हैं जो कीचड़ से सनी रहती है. इस कारण क्षेत्र वासियों को कई तरह की असुविधाएं उठानी पड़ रही है. लोगों का कहना है कि जो सड़क पहले ही बन जानी चाहिए थी वही क्षेत्रीय पार्षद पक्षपात की भावना रख कर सड़क कर कार्य नहीं करवा रहे है. जबकि इस मुख्य मार्ग से तकरीबन दस गलियां जुड़ी हुई है. प्रत्येक गलियों में चालीस मकान है. इस हिसाब से चार सौ परिवार कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं.

इनका कहना है
पूर्व के रूबिना खान और उस्मान पटेल दोनों पार्षदों ने क्षेत्र में कार्य करवाए लेकिन वर्तमान पार्षद साफ कहते है कि आप के वोट नहीं मिले है. तुम्हारे क्षेत्र का नंबर आते-आते मेरा समय काल ख़त्म हो जाएगा.
– अब्दुल निसार
बचपन से लेकर आज तक क्षेत्र की मुख्य सड़क को ऐसा ही देख रहा हूं. बरसात में मलबा डालो तो दरोगा परेशान करता है. निगम हमें भी कार्य नहीं करने देती और खुद भी नहीं कर रही है.
– ज़ाहिद खान
वार्ड 39 में नर्मदा की टंकी का पानी बेक लाईन के बजाए ओपन छोड़ रखा है जिससे सारा पानी हमारे क्षेत्र में आता है और मार्ग कीचड़ से भरा रहते है. कई तरह की परेशानियों हो रही है.
– शाहरूख़ खान

Next Post

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, चालक गंभीर

Thu Jan 2 , 2025
अनूपपुर: वर्ष के पहले ही दिन दुर्घटना की खबर आई। अमरकंटक में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया […]

You May Like