अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, चालक गंभीर

अनूपपुर: वर्ष के पहले ही दिन दुर्घटना की खबर आई। अमरकंटक में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस की जानकारी अनुसार अमरकंटक थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

कार में केवल चालक 30 वर्षीय सुरजीत मरावी पुत्र अशोक मरावी राजेंद्रग्राम का निवासी सवार था। बताया जाता हैं कि चालक सुरजीत नशे की हालत में राजेंद्रग्राम से अमरकंटक घूमने आया था। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के विस्तृत कारणों की जांच जारी है।

Next Post

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में 204 यात्री कामाख्या देवी ट्रेन से रवाना

Thu Jan 2 , 2025
दमोह: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत कामाख्या देवी तीर्थ यात्रा के लिए ट्रेन बैतूल से बनकर दमोह रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर पहुंची. जहां दमोह से 200 यात्री बुधवार रात करीब 8: 15 बजे रवाना हुए हैं. जो मां देवी के शानदार दर्शन करेंगे. केंद्रीय और मध्य प्रदेश द्वारा […]

You May Like