नयी दिल्ली, (वार्ता) हाउस ऑफ वीएसबी की संस्थापक एवं अध्यक्ष वंदना भार्गव ने विश्व प्रसिद्ध जेमस्टोन कंपनी मिस्टर स्पिनेल के साथ मिलकर बैंकॉक में एक ऐतिहासिक प्रदर्शनी का आयोजन किया।
श्रीमती भार्गव की सामयिक डिजाइनिंग और मिस्टर स्पिनेल की पारंपरिक महारत ने पिछले दिनों 72वें बैंकॉक रत्न एवं आभूषण मेले में भव्यता, विरासत और कलात्मकता का जलाव बिखेरा।
म्यांमार के पिजन-ब्लड रूबी से जम्मू क्षेत्र के मखमली नीलम और कोलंबियाई पन्ना को विक्टोरियन युग की प्रेरणा से नये स्वरूप में पेश किया गया जिससे दुर्लभ रत्नों सजी इस प्रदर्शनी को चार चांद लग गये।
उद्योग जगत के गणमान्य व्यक्तियों से लेकर उत्साही आगंतुकों तक सभी संग्रहकर्ता इन उत्कृष्ट रत्नाभूषणों को देखकर मंत्रमुग्ध हो गये। इनमें स्विटजरलैंड की रत्न अनुसंधान प्रयोगशाला जीआरएस लैब के अध्यक्ष भी शामिल थे।
यह साझेदारी हाउस ऑफ वीएसबी की प्रवर्तक कंपनी व्हाइट एंड येलो के लिए एक नया मील का पत्थर साबित हुई। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वरुण भार्गव ने व्यक्तिगत रूप से अंतर्राष्ट्रीय क्लाइंटों के समक्ष ब्रांड के विजन को साझा किया।
