बुजुर्ग किसान का मोबाइल छीनकर भागे बदमाश

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत मझैली बाईपास के पास बाइक सवार दो शातिर बदमाशों ने एक बुजुर्ग किसान को शिकार बनाया। बदमाशों ने पहले रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग को रोका और फिर पलक झपकते ही उनकी जेब से मोबाइल पार कर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, ग्राम लीटी निवासी 60 वर्षीय नरेंद्र श्रीवास्तव किसान हैं।

वे बीती रात करीब 8:30 बजे पनागर बाजार से काम निपटाकर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे मझैली बाईपास पर आरा मशीन के पास पहुंचे, पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उनसे खजरी खिरिया जाने का रास्ता पूछा। बुजुर्ग नरेंद्र अभी रास्ता बता ही रहे थे कि बाइक पर पीछे बैठे शातिर ने उनके कुर्ते की जेब पर झपट्टा मारा और 7,000 कीमती का मोबाइल छीन लिया। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाते, आरोपी बाइक की रफ्तार बढ़ाकर अंधेरे में गायब हो गए।

Next Post

गोसलपुर-देवरी ट्रैक के पास झाड़ियों में मिली लाश

Thu Jun 11 , 2026
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत गोसलपुर से देवरी रेलवे स्टेशन के बीच अप ट्रैक के पास झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की मौत ट्रेन से कटने के कारण आई गंभीर चोटों की वजह से हुई है।पुलिस के मुताबिक, देवरी रेलवे स्टेशन प्रबंधक की […]

You May Like