नरयावली बस स्टैंड के सामने बेकाबू ट्रक ने दुकान का शटर तोड़ा

सागर: सागर से खुरई की ओर जा रहा एक मिनी ट्रक बीती रात अनियंत्रित होकर नरयावली मेन बस स्टैंड स्थित एक दुकान के शटर को तोड़ता हुआ अंदर जा घुसा। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि देर रात का समय होने के कारण दुकान बंद थी और कोई बड़ा जन-धन का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुरई निवासी जयकुमार (पिता कैलाश अहिरवार) डेली सर्विस का कार्य करते हैं। 25 जून की रात करीब 11:30 बजे वे मिनी ट्रक लेकर सागर से खुरई जा रहे थे। नरयावली मेन स्टैंड के पास अचानक वाहन बेकाबू हो गया और सड़क किनारे स्थित एक दुकान के शटर को तोड़ते हुए अंदर घुस गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक जयकुमार घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन किया। संयोगवश, बीना की एम्बुलेंस सागर छोड़कर लौट रही 108 एंबुलेंस उस समय नरयावली के पास ही थी। पायलट विनोद राय और ईएमटी अमित श्रीवास ने महज कुछ क्षणों में मौके पर पहुँचकर घायल चालक को प्राथमिक उपचार दिया और तत्काल जिला अस्पताल सागर में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज जारी हैफिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है कि चालक को झपकी आई, तेज रफ्तार रही या फिर स्टेयरिंग फेल होने से हादसा हुआ।

Next Post

सागर में मानसून की दस्तक, चौबीस घंटे में एक इंच से अधिक वर्षा दर्ज

Fri Jun 26 , 2026
सागर: सागर जिले मे बीती रात मानसून के मेहरबान हो जाने के बाद एक इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है। जून माह लगभग सूखा निकल रहा था कि गुरुवार शुक्रवार की देर रात अचानक बिजली की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश का दौर शुरू हो गया जो कि […]

You May Like