सागर: सागर जिले मे बीती रात मानसून के मेहरबान हो जाने के बाद एक इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है। जून माह लगभग सूखा निकल रहा था कि गुरुवार शुक्रवार की देर रात अचानक बिजली की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश का दौर शुरू हो गया जो कि कुछ समय के लिए चलता रहा। आज सुबह से भी आसमान मे बादल छाए रहे और रूक रूक कर बारिश के दौर शुरू हो गया।
स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह 8:30 बजे तक 29 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। अधिकतम तापमान भी 35.7 डिसे और न्यूनतम तापमान 20.9 डिसे दर्ज किया गया है। स्थानीय भू संसाधन प्रबंधन के अनुसार जैसीनगर मे 25 और खुरई मे 27 डिसे बारिश दर्ज की गई है। मालथौन मे 18 और राहतगढ मे 12 डिसे बारिश दर्ज की गई है। सागर मे जून माह मे 106 डिसे दर्ज की जा चुकी है। वही जिले मे आज दिनांक तक केवल दो इंच बारिश दर्ज की गई है।
