सिंगरौली बाईपास सड़क के लिए 365 करोड़ और मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए मिली अतिरिक्त राशि की मंजूरी

सिंगरौली : सिंगरौली महोत्सव एवं नगर गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जिले के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे म.प्र. के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जिले को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दिए जाने पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सिंगरौली तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और जिले को अधोसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगातें मिल रही हैं। विधायक रामनिवास शाह ने बताया कि देवरी-परसौना, तेलगवां बायापास सड़क निर्माण के लिए 365 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिससे जिले की यातायात व्यवस्था को नई गति मिलेगी।

वहीं मेडिकल कॉलेज में 605 बेड के चिकित्सालय निर्माण एवं जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर को 200 से बढ़ाकर 400 बेड करने की स्वीकृति भी दी गई है। मेडिकल कॉलेज परिसर में ही नर्सिंग कॉलेज निर्माण की मंजूरी स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके अलावा माजन मोड़ से नवजीवन बिहार सड़क निर्माण के लिए लगभग 9 करोड़ रुपये तथा मेडिकल कॉलेज से कचनी मेन रोड तक सड़क निर्माण के लिए लगभग 11 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिले में बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं इंडोर स्टेडियम निर्माण को भी स्वीकृति दी गई है, जिससे युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

विधायक ने बताया कि चाचर से जरहा म्यार नदी पर 16.42 करोड़ रुपये तथा ओखरावल से बहेरी म्यार नदी पर 19.71 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं नवीन जिला न्यायालय भवन निर्माण के लिए 71 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत होने से न्यायिक अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी। रामनिवास शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लगातार सिंगरौली के विकास को प्राथमिकता दे रही है। इन विकास कार्यों से जिले की तस्वीर बदलेगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
पचौर में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का हुआ लोकार्पण
मुख्यमंत्री द्वारा ओखरावल से गहिड़ार पहुंच मार्ग का लोकार्पण किया गया, जिसकी लागत 76 लाख रुपये है। मझौली में 150 लाख रुपये की लागत से आरसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य तथा तियरा में 300 लाख रुपये की लागत से आरसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य, सोवा बाबा पहाड़ी से सिपाही टोला खम्हरिया मार्ग सड़क निर्माण कार्य 450 लाख रुपये, सिद्धीकला से अमहरा पहुंच मार्ग का निर्माण 567 लाख रुपये तथा भाड़ी टोला से छुहिलहवा टोला पहुंच मार्ग का निर्माण 555 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पचौर में 200 लाख रुपये की लागत से निर्मित इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का भी लोकार्पण किया गया। इसके अलावा पॉलीटेक्निक कॉलेज में 478 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त भवन का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि इन कार्यों से शिक्षा और खेल सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।

Next Post

संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक

Mon May 25 , 2026
बॉबी देओल ने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उनका मजाक उड़ाते थे। काम न मिलने पर उन्होंने एक्टिंग क्लासेस भी जॉइन की थीं। बॉबी देओल ने पिछले कुछ वर्षों में बॉलीवुड में शानदार वापसी की है। एक समय ऐसा भी था जब […]

You May Like