बाहरी ताकत जेन जी को भड़का रही है – पटेल

इंदौर:भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री और मंत्री का आज प्रथम नगर आगमन पर स्थानीय नेताओं ने स्वागत किया. इस दौरान खरगोन सांसद राष्ट्रीय महामंत्री ने जेन जी को बाहरी ताकत द्वारा भड़काने की बात कही. वहीं राष्ट्रीय मंत्री ने संस्कृति को बचाना भाजपा की प्राथमिकता में शामिल होने की बात कही.भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री और खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल एवं राष्ट्रीय मंत्री तथा राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार नियुक्ति के बाद पहली बार इंदौर आए. इस दौरान उनका स्थानीय भाजपा नेताओं ने जमकर स्वागत किया. स्वागत के बाद दोनों नेताओं ने मीडिया से चर्चा की. राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल ने कहा कि जेन जी को बाहरी ताकत और कुछ सामाजिक तत्वों द्वारा भड़काया जा रहा है. बच्चों को बहला फुसलाकर भाजपा सरकार का विरोध करवाया जा रहा है.

छात्रों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं, लेकिन उन्हें भी अपनी मर्यादा में रहना चाहिए. राष्ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैफ नेतृत्व में विकसित भारत 2047 के संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है. महिलाओं को भी भाजपा में महत्व दिया जा रहा है. कई महिलाएं सरकार में मंत्री है. अभी राष्ट्रीय टीम में 12 बहनों को स्थान दिया गया है. भाजपा के एजेंडे में संस्कृति को बचाना प्राथमिकता में शामिल है. मीडिया से बातचीत के बाद दोनों नेता भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हो गए. एयरपोर्ट पर प्रथम आगमन के दौरान दोनों नव नियुक्त पदाधिकारी का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विद्याधक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, अंतरसिंह दरबार, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा और भाजपा पदाधिकारी, पार्षदों के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया.

Next Post

Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी, फिर गेंद से मचाया धमाल; एक ही ओवर में झटके 2 विकेट

Wed Aug 26 , 2026
नयी दिल्ली, दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने भले बल्ले से निराश किया, पर एक ही ओवर में 2 विकेट चटकाकर गेंद से गदर मचा दिया। दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू मुकाबला […]

You May Like