भोपाल: सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन में आयोजित 30वें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह और गरिमामय माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन भी किया और विद्यार्थियों की रचनात्मक उपलब्धियों की सराहना की।
दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने, समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही देश और समाज की प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है।समारोह में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Next Post
रेखा गुप्ता ने भाजपा के नितिन नवीन का किया स्वागत
Tue Mar 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 मार्च (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बिहार से राज्यसभा सासंद निर्वाचित होने के उपरांत राष्ट्रीय राजधानी आगमन पर मंगलवार को यहां हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि […]

You May Like
-
11 months ago
महिला पर हमला, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
-
4 months ago
त्योहारों पर ड्रोन से होगी चौबीसों घंटे निगरानी
-
6 months ago
दिल्ली की हवा ‘गंभीर’ स्तर पर , एक्यूआई 400 के पार