ग्वालियर: सरकार कतई पेंशनर्स के हित में नहीं सोच रही हे । इसके विरोध में एवं अपनी मांगों को लेकर पेंशनर आज 22 जून को दोपहर 2.30 बजे वीरांगना झलकारी बाई पार्क आकाशवाणी तिराहा ग्वालियर पर विरोध स्वरूप मानव श्रृंखला बनाएंगे ।
पेंशनर्स की मांगें हैं कि सरकार तत्काल 2 फीसदी डीआर के साथ 88 माह का एरियर तत्काल भुगतान करे एवं धारा 49 (6) समाप्त कर मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की सहमति की अनिवार्यता समाप्त करे, पेंशनर्स को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की जावे, छठवें एवं सातवें वेतनमान का 32 एवं 27 माह का एरियर तत्काल भुगतान किया जावे ।
पेंशनर्स को रेल , हवाई एवं बस यात्रा में 50 फीसदी की छूट प्रदान की जावे । रुपये 50000 का एसग्रेसिया प्रदान किया जाए आदि मांगें हैं । आर एस तरेटिया राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रांताध्यक्ष मध्य प्रदेश भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ , गीता भारद्वाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ एवं प्रांताध्यक्ष पेंशनर एसोसिएशन एक मंच एक आवाज मध्य प्रदेश , गोविंद सिंह कुशवाह प्रांताध्यक्ष सर्व हितैषी पेंशनर्स संघ, बी पी गणक प्रांतीय सचिव एआईपीआरपीए आदि ने उपस्थिति का आग्रह किया है।
