गोसलपुर-देवरी ट्रैक के पास झाड़ियों में मिली लाश

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत गोसलपुर से देवरी रेलवे स्टेशन के बीच अप ट्रैक के पास झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की मौत ट्रेन से कटने के कारण आई गंभीर चोटों की वजह से हुई है।पुलिस के मुताबिक, देवरी रेलवे स्टेशन प्रबंधक की ओर से दिनेश काछी 45 वर्ष, निवासी फॉरेस्ट रेंज कंपाउंड, ब्हौराबाग, थाना बेलबाग ने सूचना दी कि गोसलपुर और देवरी के बीच अप ट्रैक के किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात पुरुष का शव पड़ा हुआ है।

शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड्स को खंगाल रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके।

Next Post

तेज रफ्तार कार ने बस का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को कुचला, 3 गंभीर

Thu Jun 11 , 2026
जबलपुर: जबलपुर-दमोह मुख्य मार्ग पर कटंगी थाना अंतर्गत ककरेहटा तिराहे के पास दमोह से माता नाहन देवी के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद […]

You May Like