हाथी के हमले में महिला की मौत, पति- पुत्र घायल 

अनूपपुर। जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत बरबसपुर के भोलगढ गांव के जंगल में रविवार की दोपहर जंगल में स्थित चटुआ के खेत से भोलगढ़ गांव जंगल के रास्ते से आ रहे परिवार पर एक हाथी ने हमला कर दिया। कुचले जाने से महिला की स्थल पर मौत हो गई वहीं महिला के पति एवं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये । उन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर ग्राम पंचायत बरबसपुर के गांव भोलगढ निवासी समयलाल पाव जिसका खेत चटुआ गांव के पास जंगल में है, परिवार दिन में खेत में रहा तभी दोपहर 3 बजे के लगभग खेत से जंगल होकर भोलगढ गांव की ओर आ रहा था, जिसमें 6 सदस्यों में से प्रेमवती पांव 30 वर्ष पर पगडंडी रास्ते के पास खड़े एक हाथी द्वारा हमला कर स्थल पर मृत कर दिया, महिला के पति 32 वर्षीय राममनोज पाव, 6 वर्षीय पुत्र दीपक पाव को भी उठाकर पटककर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को भोलगढ गांव लाकर निजी वाहन आटो से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा, हाथी महिला को मृत करने बाद घटनास्थल के आसपास ही काफी देर तक खड़ा रहा, लोगों के हो-हल्ला करने पर जंगल में ही दूसरी जगह चला गया।

Next Post

चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराकर गुजरात टाइटंस ने चौथी जीत दर्ज की

Sun Apr 26 , 2026
चेन्नई, 26 अप्रैल (वार्ता) कगिसो रबाडा (तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद साई सुदर्शन (87) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत गुजरात टाइटंस ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 20 गेंदे शेष रहते आठ विकेट से […]

You May Like