
रायसेन। जिले के थाना सिलवानी ने ₹5000 का इनामी आरोपी साद उर्फ शाहिद खान पिता हारुन खां उम्र 24 साल निवासी ग्राम जैथारी को गिरफ्तार किया है।जो दि 20 अगस्त 2024 से फरार था। जिसे जिला पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय अति पुलिस अधीक्षक रायसेन कमलेश कुमार खरपुसे एसडीओपी सिलवानी अनिल कुमार मौर्य के निर्देशन में थाना सिलवानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में जेआर पर प्रस्तुत किया गया ।जिसे न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है ।
