
रायसेन जिले के थाना सांची के तहत गत 5 जून को रात्रि के समय मेहगांव में विदिशा के गौवंश तस्करों द्वारा एक वाहन से परिवहन करते हुए सांची विदिशा के हिंदूवादी संगठनों के सदस्यों ने वाहन को रोका।तो हंगामा हो गया,गौरक्षकों द्वारा विदिशा निवासी जुनैद खान उम्र करीब 23 वर्ष अरमान खान उम्र 26 वर्ष के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद सांची विदिशा थाने के पुलिस अधिकारियों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हमीदिया अस्पताल भोपाल दाखिल कराया गया।सांची,विदिशा पुलिस ने अभी तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब मृतक के परिजनों का गुस्सा फूटा है। उन्होंने सांची पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
इस बीच इस घटना के मामले में एसपी पंकज पांडे का कहना है कि जुनेद खान निवासी सिरोंज की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मामले में अब आरोपियों के विरुद्ध हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पांडे ने बताया कि घटना के बाद मारपीट के आरोपी विदिशा निवासी तीन लोगों पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। अब इसमें हत्या की धाराएं जोड़ी जाएंगी।एसपी पांडे ने बताया कि जुनेद और अरमान विदिशा से गायें लेकर आ रहे थे, सात गायें बरामद भी की थीं। उनका लोग विदिशा से ही पीछा कर रहे थे। मेहगांव के पास रोक कर मारपीट की थी। मृतक जुनेद के विरुद्ध पहले से गोवंश प्रतिशेध अधिनियम के तहत चार प्रकरण भोपाल सहित अन्य थानों में दर्ज हैं।
