CM मोहन यादव ने किया मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस का शुभारंभ

भोपाल। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने आयोग की स्मारिका, डायरी और न्यूज लेटर का विमोचन भी किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मानव अधिकारों के महत्व पर बात करते हुए कहा कि सभी लोगों को समान अधिकार मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के अधिकार और बराबरी के लिए लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने भोपाल समेत उन शहरों के मास्टर प्लान को लेकर भी अफसरों को निर्देश दिए, जहां अभी तक मास्टर प्लान नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जिन शहरों के मास्टर प्लान लंबित हैं, वहां विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में लाने और कोर्ट के निर्देश के अनुसार आगे बढ़ने की बात कही।

सीएम ने सागर जहरीली शराब मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने मानव अधिकार आयोग से भी बिना किसी डर और पक्षपात के संवैधानिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

Next Post

बंडा जहरीली शराब कांड का फरार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sun Sep 13 , 2026
सागर। जिले के बंडा जहरीली शराब कांड के आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। 30 हजार रुपए के इनामी आरोपी ने बहरोल क्षेत्र में घेराबंदी के दौरान पुलिस पर तीन फायर किए, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी […]

You May Like