कोलंबिया: राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की गोली लगने से हालत गंभीर

बोगोटा, 08 जून (वार्ता) कोलंबिया के सीनेटर एवं 2026 के चुनाव के लिये राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे तुर्बाय को बोगोटा में एक चुनावी रैली के दौरान गोली मार दी गई। वह गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी के अनुसार, जब उरीबे तुर्बाय लोगों को संबोधित कर रहे थे, तभी कुछ हमलावरों ने पीछे से उन पर गोली चलायी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में उरीबे तुर्बाय को खून से लथपथ हालत में दिखाया गया। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सिर में गोली लगी है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुयी है।

कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज़ ने बताया कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस हमले में और कितने लोग शामिल थे इसकी जांच की जा रही है।

Next Post

अमेरिका में लोकप्रिय टिकटॉकर लेम हिरासत में

Sun Jun 8 , 2025
वॉशिंगटन, 08 जून (वार्ता) अमेरिका की एक संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसी दुनिया के सबसे प्रसिद्ध टिकटॉकरों में से एक खाबी लैम को वीज़ा समाप्त होने के कारण हाल ही में हिरासत ले लिया। अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आइसीई) ने यूनिसेफ गुडविल राजदूत एवं लगभग 1380 करोड़ अधिक फॉलोअर्स […]

You May Like

Play sound