रेल लाइन के कार्य से ट्रेनों का बदला संचालन

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन को आगासौद-बीना के बीच जोड़ने के लिए चल रहे प्री-एनआई और एनआई कार्य का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा। रेलवे ने पहले जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नई समयावधि और संचालन व्यवस्था जारी की है। 9 से 15 अक्टूबर तक ट्रेन 11271 इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस दमोह तक ही चलेगी, जबकि दमोह-भोपाल के बीच यह आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वापसी में 11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस दमोह से चलेगी और भोपाल-दमोह के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वहीं, 20 सितंबर से 15 अक्टूबर तक बीना-ग्वालियर ट्रेन भी प्रभावित रहेगी। ट्रेन मकरोनिया से दोपहर 12.20 बजे रवाना होकर बीना स्टेशन पहुंचे बिना फ्लाईओवर के रास्ते आगे जाएगी।

भोपाल-जोधपुर का रूट बदला

इसी अवधि में ट्रेन 14814 भोपाल-जोधपुर का मार्ग 1 से 15 अक्टूबर तक बदला रहेगा। पहले प्रस्तावित भोपाल-संत हिरदाराम नगर-मक्सी-नागदा-जंक्शन-कोटा मार्ग की जगह अब ट्रेन भोपाल-संत हिरदाराम नगर-मक्सी-रुठियाई जंक्शन-कोटा होकर चलेगी। इस दौरान ट्रेन के 15 फेरे होंगे। वापसी में 14813 जोधपुर-भोपाल भी इसी परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी। बीना में चल रहे लाइन कनेक्टिविटी कार्य के कारण रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संशोधित संचालन की जानकारी जांचने की अपील की है।

Next Post

मांडविया और ओसीए प्रमुख अल-मुसल्लम ने खेल संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की

Sat Sep 19 , 2026
नागोया (जापान), 19 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) के महानिदेशक और वर्ल्ड एक्वाटिक्स के अध्यक्ष कैप्टन हुसैन अल-मुसल्लम से एशियाई महासंघों के साथ भारत के खेल सहयोग को बढ़ाने और देश के एक्वाटिक स्पोर्ट्स पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने को […]

You May Like