कोयला उत्पादन का पर्यावरण मित्र विकल्प: भूमिगत खनन को मिल रही प्राथमिकता

सिंगरौली:कोयला मंत्रालय ने पर्यावरण के अनुकूल भूमिगत खनन को बढ़ावा देने की पहल की है। विशेषज्ञों के अनुसार, 2030-35 के बीच कोयले की मांग चरम पर पहुंचेगी, ऐसे में अंडरग्राउंड माइनिंग कोयले की उपलब्धता बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने में मददगार साबित होगी।

यह तकनीक वन क्षेत्रों को प्रभावित किए बिना खनन की सुविधा देती है, जिससे भूमि और जैव विविधता की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। साथ ही, ध्वनि और जल प्रदूषण भी न्यूनतम होता है। सिंगरौली में कई नई भूमिगत परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जो ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन में सहायक होंगी।

Next Post

निरीक्षण में सहयोग नहीं मिलने पर फर्टिलाइजर प्रतिष्ठान सील, 260 बैग यूरिया जब्त

Sat Jul 26 , 2025
जबलपुर: कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देशानुसार कृषि आदान विक्रेताओं की जांच तेज़ कर दी गई है। सिहोरा के ग्राम जुझारी स्थित हनुमंत फर्टिलाइजर को लगातार बंद रखने और निरीक्षण में सहयोग नहीं करने पर कृषि विभाग की टीम ने सील कर दिया। उप संचालक कृषि डॉ. एस.के. निगम ने बताया […]

You May Like