निरीक्षण में सहयोग नहीं मिलने पर फर्टिलाइजर प्रतिष्ठान सील, 260 बैग यूरिया जब्त

जबलपुर: कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देशानुसार कृषि आदान विक्रेताओं की जांच तेज़ कर दी गई है। सिहोरा के ग्राम जुझारी स्थित हनुमंत फर्टिलाइजर को लगातार बंद रखने और निरीक्षण में सहयोग नहीं करने पर कृषि विभाग की टीम ने सील कर दिया। उप संचालक कृषि डॉ. एस.के. निगम ने बताया कि किसानों से भी इसकी शिकायतें मिल रही थीं। निरीक्षण दल ने प्रोपराइटर से कई बार संपर्क किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

पंचनामा बनाकर प्रतिष्ठान सील कर नोटिस चस्पा किया गया।इधर, संभागीय दल द्वारा घुन्सौर के अर्जुन बीज भंडार पर बिना लाइसेंस नवीनीकरण के यूरिया बिक्री करते पाए जाने पर 260 बैग यूरिया जब्त कर कारण बताओ नोटिस दिया गया। साथ ही अन्य प्रतिष्ठानों को सरकारी दरों पर ही सामग्री विक्रय करने के निर्देश दिये गये।

Next Post

उत्तर-पश्चिमी चीन प्रांत में अचानक बाढ़ और भूगर्भीय आपदाओं के लिए रेड अलर्ट जारी

Sat Jul 26 , 2025
लान्झोउ, 26 जुलाई (वार्ता) उत्तर-पश्चिमी चीन के गांसु प्रांत में क्षेत्र के कुछ हिस्सों में जारी भारी बारिश के बीच शनिवार को अचानक बाढ़ और भूगर्भीय आपदाओं के मौसम संबंधी जोखिमों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया। प्रांतीय जल संसाधन विभाग और प्रांतीय मौसम विज्ञान ब्यूरो ने संयुक्त रूप […]

You May Like