मसाज थैरेपी सेंटर में सेक्स रैकेट पकड़ा

6 लड़कियां, 2 ग्राहक पकड़े, दिल्ली, बंगाल, यूपी से आई थी युवतियां
ग्वालियर: सिटी सेंटर पटेल नगर में द हीलिंग हैंड मसाज थैरेपी स्पा में पुलिस ने रेड कर 6 लड़कियों के साथ 2 ग्राहकों को पकड़ा है। यहां दो केबिन, दो हॉल में रैकेट चलता मिला है। बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री भी पुलिस ने जब्त की है। स्पा मैनेजर और संचालक को मिलाकर 10 लोगों को पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
यहां मिलीं लड़कियां दिल्ली, पश्चिम बंगाल, आगरा, मथुरा, ग्वालियर की रहने वाली हैं। स्पा सेंटर पर पुलिस ने एक सिपाही को कस्टमर बनाकर भेजा था, जिसके बाद अंदर उसने डील की और इशारा करते ही क्राइम ब्रांच, महिला थाना पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर यह रेड की है। थाना विश्वविद्यालय पुलिस काे रेड में शामिल नहीं किया गया था।एसपी धर्मवीर सिंह को सूचना मिली थी कि सिटी सेंटर पटेल नगर में द हीलिंग हैंड मजाज थैरेपी स्पा सेंटर है, जहां सेक्स रैकेट चल रहा है। इस पर एएसपी क्राइम कृष्ण लालचंदानी ने तत्काल डीएसपी क्राइम नागेंद्र सिंह, सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच, महिला थाना पुलिस की एक टीम बनाई। इसके बाद एक सिपाही को कस्टमर बनाकर मजाज थैरेपी सेंटर में भेजा गया।

सिपाही को पुलिस ने कुछ रुपए दिए थे, जिनके सीरियल नंबर पहले से रोजनामचा में दर्ज थे। वह जैसे ही अंदर पहुंचा तो उसने मसाज के साथ अन्य सर्विस लेने की बात कही। यहां मैनेजर ने उसे लड़कियां दिखाकर डील की, जिस पर उसने उनको भुगतान किया। यहां पुष्टि होते ही अपनी टीम को अलर्ट मैसेज किया, जिसके बाद पुलिस ने स्पा सेंटर में रेड की। पुलिस रेड में मसाज पार्लर परछह लड़कियां टीम को मिली। इसके साथ ही दो ग्राहक, मैनेजर और मसाज पार्लर संचालक को मौके से हिरासत में ले लिया।

जब पुलिस ने पार्लर की जांच पड़ताल की तो वहां से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल, हिसाब किताब की डायरी और नकद रुपए बरामद किए। जब पुलिस ने मैनेजर से पूछताछ की तो उसने अपना नाम देवेंद्र शर्मा निवासी मुंबई बताया। उसने बताया कि वहा 25 हजार में यहां नौकरी करता है। इस पार्लर को प्रतेश चौरसिया निवासी ग्वालियर ने किराए पर दिया है। यहां से पकड़े गए दो कस्टमर का नाम संकेत बंसल, देवेंद्र गुर्जर निवासी ग्वालियर हैं। इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

एबीवीपी ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

Mon Jan 13 , 2025
विजयपुर: रविवार को विजयपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानन्द जयंती के उपलक्ष्य में राजीव गांधी पब्लिक स्कूल मंडी में भाषण एव गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पूजा […]

You May Like