
सतना, 27 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले में बिहार के बेतवा से उत्तरप्रदेश के प्रयागराज जा रही निजी यात्री को आज एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक बस यात्री की मौत हो गई और लगभग 8 लोग घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बिहार के बेतवा से श्रद्धालुओं को प्रयागराज ले जा रही बस को मझगवां थाना क्षेत्र में सतना-चित्रकूट राजमार्ग पर स्थित हजारा पुल एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार नथना जाधव (50) की मौत हो गई और सात-आठ यात्रियों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को मझगवां के सरकार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
