‘मायसा’ के मेकर्स ने रश्मिका मंदाना के जन्मदिन पर रिलीज़ किया उनका जबरदस्त लुक!

मुंबई, 05 अप्रैल (वार्ता) फिल्म ‘मायसा’ के मेकर्स ने रश्मिका मंदाना के जन्मदिन पर उनका जबरदस्त लुक रिलीज किया है। पैन-इंडिया सेंसेशन रश्मिका मंदाना स्टारर ‘मायसा’ 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। अपनी वर्सटैलिटी और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाने वाली रश्मिका ने अपनी परफॉरमेंस से हमेशा दर्शकों को सरप्राइज किया है, और ‘मायसा’ भी कुछ अलग नहीं लग रही है।आज उनके जन्मदिन के मौके पर, मेकर्स ने एक कमाल का नया पोस्टर रिलीज किया है जिसमें टैलेंटेड स्टार पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आ रही हैं। यह मोनोक्रोम पोस्टर उनके इंटेंस लुक को कैप्चर करता है, जहाँ उनके चेहरे पर धूल और खून लगा है, जो उनकी रॉ पावर और इमोशन्स को साफ दिखाता है। यह दिलचस्प पोस्टर एक ऐसे किरदार की ओर इशारा करता है जो बोल्ड और रफ है, जिसने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को तुरंत बढ़ा दिया है।

पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “उसने अपनी चमक से राज किया… अपनी ग्रेस से दिल जीते… अब वो आ रही है अपनी बेमिसाल रफ़्तार और गुस्से के साथ टीम #मायसाकी तरफ से हमेशा की तरह स्टनिंग रश्मिका को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ ।तैयार हो जाइए उनकी अब तक की सबसे धमाकेदार परफॉरमेंस के लिए। 2026 में सिनेमाघरों में। अनफॉर्मुला फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस और रवींद्र पुल्ले के डायरेक्शन में बनी ‘मायसा’ आदिवासी इलाकों पर आधारित एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जो दमदार विजुअल्स, एक दिलचस्प कहानी और रश्मिका की यादगार परफॉरमेंस का वादा करती है।

Next Post

‘राजा शिवाजी’ का फर्स्ट लुक टीज़र बिग बॉस मराठी के साथ नेशनल टेलीविज़न पर होगा प्रीमियर

Sun Apr 5 , 2026
मुंबई, 05 अप्रैल (वार्ता) सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने और डिजिटल लॉन्च के बाद, छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित आगामी भव्य फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का टीज़र अब देशभर के दर्शकों के लिए आज रात नेशनल टेलीविज़न पर साझा किया जाएगा। यह टीज़र पहली बार ‘बिग बॉस मराठी’ के दौरान […]

You May Like

मनोरंजन