जबलपुर। हनुमानताल पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड समेत पांच सदस्यों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया हैं। पुलिस को आरोपियों से चली लंबी पूछताछ में कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं जिसके सहारे पुलिस आगे की विवेचना कर रही है इस केस साथ कुछ नए नाम भी पुलिस को मिले है। जिनकी तफ्तीश जारी हैं।
विदित हो कि 15 जून को हनुमानताल पुलिस ने मंडी मदार टेकरी के पास घेराबंदी कर रवि दाहिया पिता रामदीन दाहिया 45 वर्ष निवासी शुक्ला होटल पिन्टू सरदार के पीछे घमापुर को पकड़ा था जिसके पिठ्ठू बैग से कुल 588 नकली 500 रूपये वाले 2 लाख 94 हजार रूपये के नोट जब्त किए गए थे। जांच में यह बात सामने आई कि लैपटॉप में डिजाइन कर खुद ही नकली नोट आरोपी छापते थे पूछताछ में रवि ने सरगना ऋतुराज विश्वकर्मा पिता स्व राधेश्याम विश्वकर्मा 36 वर्ष निवासी ग्राम पोस्ट इमलिया कमती थाना माटगाँव जिला नरसिंहपुर का नाम उगला जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोचा। आरोपी किराये का कमरा लेकर लैपटॉप और प्रिंटर की मदद से नकली नोट छपता था।
