अमेरिकी कंपनी के साथ संयुक्त उपक्रम लगायेगी ऑप्टिमस

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (वार्ता) इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र की कंपनी ऑप्टिमस इंफ्राकॉम और अमेरिकी कंपनी ऑर्डिनरी थ्योरी ने स्मार्ट एंटरप्राइज हार्डवेयर और एकीकृत औद्योगिक समाधानों के विनिर्माण, बाजार विकास और बिक्री को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को एक संयुक्त उद्यम की घोषणा की।
ऑप्टिमस ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह संयुक्त उद्यम भुगतान, रिटेल, लॉजिस्टिक्स और एआई से जुड़े स्मार्ट एंटरप्राइज हार्डवेयर समाधान बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा।
ऑर्डिनरी थ्योरी एक अग्रणी वैश्विक डिजाइन हाउस है, जो फिनटेक, लॉजिस्टिक्स, रिटेल और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) समाधानों में अपनी विशेषज्ञता रखती है। भुगतान, लॉजिस्टिक्स, रिटेल और एआई के लिए अत्याधुनिक हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर प्रदान करते हुए संपूर्ण नवाचार लाता है। ऑप्टिमस संयुक्त उद्यम में बहुमत वाली हिस्सेदार होगी।
ऑप्टिमस इंफ्राकॉम के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा, “ ऑर्डिनरी थ्योरी के साथ यह साझेदारी आज और भविष्य के स्मार्ट एंटरप्राइज हार्डवेयर और औद्योगिक समाधानों के लिए हमारी विश्वस्तरीय विनिर्माण क्षमताओं को और मजबूत करने में हमारी मदद करेगी। ये उत्पाद तेजी से बढ़ते फिनटेक, लॉजिस्टिक्स, रिटेल और एआई क्षेत्र को भी सहयोग प्रदान करेंगे, जहां हम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहते हैं। यह साझेदारी हमें भारत में डिजाइन किये गये उत्पादों के विनिर्माण, बाजार विकास और बिक्री को बढ़ावा देने में सक्षम बनायेगी।”
ऑर्डिनरी थ्योरी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शेन तियानझोउ ने कहा, “ हमें भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित अग्रणी कंपनी ऑप्टिमस के साथ हाथ मिलाकर खुशी हो रही है। साथ मिलकर, हम भारत में गर्व से विकसित और निर्मित, अभिनव, सुरक्षित और स्केलेबल फिनटेक और स्मार्ट एंटरप्राइज हार्डवेयर और एकीकृत औद्योगिक समाधान पेश करेंगे, ताकि देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास को गति मिल सके।”

Next Post

बंडारू दत्तात्रेय ने तिलक वर्मा को एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी

Tue Sep 30 , 2025
हैदराबाद, 30 सितंबर (वार्ता) हरियाणा के पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने युवा भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा को हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। दत्तात्रेय ने हैदराबाद में जन्मे इस क्रिकेटर से मंगलवार को फोन पर बात की और उनके […]

You May Like