नशा उन्मूलन अभियान का शुभारंभ

दमोह।शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय दमोह में आज दिनांक 15 जुलाई को नशा उन्मूलन अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में विविध आयोजन किए गए ।जिसमें सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अवधेश जैन ने नशा मुक्त भारत हेतु जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्री सुधांशु तिवारी जी ने नशा के दुष्परिणाम और सभी से नशा से दूर रहने की बात कही । डॉ अरुणा एम जैन ने नशा से होने वाले सामाजिक, आर्थिक समस्याओं की बात कही। डॉ असलम खान ने उपस्थित जन समुदाय को नशा मुक्त जीवन अपनाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण की बात कही।

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के अंतर्गत नशा उन्मूलन हेतु शपथ के बाद रैली का आयोजन किया गया एवं सभा आयोजन के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे होने वाली सामाजिक, आर्थिक तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी डॉ डी के नेमा, डॉ मालती नायक, डॉ असलम खान, डॉ अनुभा तिवारी, डॉ प्रिया थापा, श्री आदेश नामदेव, डॉ पूजा तंतवाय सहित बड़ी संख्या में छात्रों की उपस्थिति रही।

Next Post

दिल्ली, पंजाब सहित चार राज्यों में मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की तारीखें बढ़ीं,अक्टूबर में जारी होंगी पक्की सूचियां

Wed Jul 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) चुनाव आयोग ने दिल्ली,कर्नाटक, पंजाब और तेलंगाना में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की अवधि संबंधित राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों (सीईओ) के अनुरोध पर बढ़ा दी है। आयोग की ओर इन चारों राज्यों में एसआईआर के लिए बुधवार को जारी संशोधित […]

You May Like

Play sound