कार से बिल्डर की पिस्टल चोरी

जबलपुर: विजयनगर थाना अंतर्गत आदि प्लाजा के पीछे खड़ी बिल्डर की कार से पिस्टल चोरी हो गई जिसमें 6 कारतूस लोड थे।पुलिस ने बताया कि प्रदीप कुमार गोटिया 60 वर्ष निवासी राईट टाउन मदनमहल ने लिखित शिकायत की वह उखरी चौक के पास आदि प्लाजा के पीछे लक्ष्मीपुर में कालोनी विकास का कार्य कर रहा है।

आदि प्लाजा के पीछे कृष्णा एलाइट के आगे एम एच रेसीडेंसी के पास अपनी कार क्रमांक एमपी 20 सीएम 7003 बिना लॉक किये खड़ी कर दिया था और साईट में व्यस्त हो गया था काम बंद होने के बाद गाड़ी के पास आया देखा गाड़ी की ड्राज में रखी उसकी लायसेंसी पिस्टल गायब थी पिस्टल में 6 कारतूस लोड थे, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

Next Post

मटर की फसल कर दी नष्ट

Fri Jan 16 , 2026
जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत मालाखुर्द में भाई ने भाई की एक एकड़ में बोई मटर की फसल ट्रैक्टर चढ़ा नष्ट कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक गोविन्द सिंह लोधी निवासी ग्राम मालाखुर्द ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे दो […]

You May Like