अधिवक्ता की फर्जी सील से बना रहे थे नोटरी, तहसील परिसर में बैठने वाले दस्तावेज लेखक और पुत्र शामिल

ब्यावरा। ब्यावरा तहसील परिसर में एक दस्तावेज लेखक द्वारा राजगढ़ निवासी एक वरिष्ठ अधिवक्ता के नाम की फर्जी सील लगाकर नोटरी किए जाने की घटना प्रकाश में आई है.

देहात पुलिस के अनुसार स्थानीय तहसील परिसर में दस्तावेज लेखक दिलीप व्यास एवं उसके बेटे द्वारा राजगढ़ निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता प्रहलाद सिंह पंवार के नाम से फर्जी सील और साइन के द्वारा नोटरी तैयार की जा रही थी.

इस फर्जीवाड़े की जानकारी जब अधिवक्ता प्रहलाद सिंह पंवार को लगी तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक से इस मामले की शिकायत की. एसपी द्वारा राजगढ़ से एक विशेष टीम यहां भेजी गई. टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को हिरासत में लिया. पुलिस ने इनके पास से फर्जी सील, नोटरी सामग्री और हरे कागजों पर लगे नकली हस्ताक्षर जब्त किए है. यह मामला ब्यावरा देहात थाना क्षेत्र का है. पुलिस द्वारा फर्जीवाड़े की जांच की जा रही है. इस संबंध में एसडीओपी प्रकाश शर्मा का कहना है कि इस मामले में देहात पुलिस ने संबंधित के विरुद्ध धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस द्वारा अभी इनसे पूछताछ की जा रही है.

 

 

Next Post

हाईकोर्ट में हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक का आवेदन मंजूर, विधायक संजय पाठक बने पक्षकार 16 दिसंबर को अगली सुनवाई

Fri Oct 31 , 2025
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के उस आवेदन को स्वीकार कर लिया जिसमें विधायक संजय पाठक को पक्षकार बनाने की मांग की गई थी। जस्टिस विवेक अग्रवाल व जस्टिस एके सिंह की युगलपीठ ने मामले में नवागत पक्षकार को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिये […]

You May Like