सिंगरौली : कलेक्टर गौरव बैनल ने आज अपने चितरंगी भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में संचालित ओपीडी का निरीक्षण कर साफ -सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुये साफ -सफाई व्यवस्था का प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय में आये मरीजो से संवाद कर चिकित्सालय के व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। तत्पश्चात कलेक्टर ने चिकित्सालय के व्यवस्थाओं के संबंध में बीएमओ को निर्देशित किया कि रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित कर चिकित्सालय से संबंधित आवश्यक उपकरणो का प्रतिवेदन तैयार कर प्रस्तुत करे कि मरीजो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके।
कलेक्टर ने ठण्ड के मौसम को दृष्टिगत रखते हुये चिकित्सालय में भर्ती मरीजो को गुणवत्तायुक्त कम्बल प्रदान करने के निर्देशित किया । साथ ही इस आशय का भी निर्देशित किया कि भर्ती मरीजो को मीनू के अनुसार गुणवत्तायुक्त गर्म भोजना एव नास्त उपलब्ध करायें। उन्होंने चिकित्सालय के बच्चा वार्ड का निरीक्षण कर ठण्ड के दौरान वार्ड को गरम रखने का प्रबंध करने निर्देशित किया। साथ ही निर्देशित किया कि चिकित्सालय में भर्ती छोटे-छोटे बच्चों का बेहतर ईलाज करने के साथ ही उनकी मॉनिटरिंग करें।
बीएमओ निर्देशित किया कि चिकित्सालय के पंजी का अनिवार्य रूप से संधारण करें। ड्यूटी डाक्टरो का नाम वा उनके मोबाईल नम्बरो बोर्ड माध्यम से प्रदर्शित करायें तथा यह सुनिश्चित करें कि डॉक्टर अपने निर्धारित ड्यूटी टाईम में चिकित्सालय में उपस्थित रहे। इसकी मॉनिटरिंग भी करें तथा समय पर अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सको स्टाफ , नर्सो के विरूद्ध कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करे। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी चितरंगी सौरभ मिश्रा, बीएओ सहित चिकित्सालय के स्टाफ मौजूद रहे।
