सतना: सवा साल पहले भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय की नियुक्ति की गई थी. इसके बाद से जिला कार्यकारिणी को लेकर तरह तरह की चर्चाएं की जा रही हैं लेकिन प्रदेश संगठन की सहमति नहीं मिलने के कारण जिला कार्यकारिणी की घोषणा तब से लंबित थी.शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल की सहमति मिलने के बाद जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है. नई कार्यकारिणी को लेकर जिस तरह की अटकलें लंबे समय से चल रही थी उससे कुछ को निराशा हाथ लगी तो कुछ के चेहरे खुशी से खिल गए.
जारी जिला कार्यकारिणी में कुल 24 सदस्यों को शामिल किया गया है. जिसमें 8 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और आठ मंत्री शामिल हैं. जिन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया है उनमें पूर्व महापौर ममता पाण्डेय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह पूर्व मंत्री बालेन्द्र गौतम, मुरारीलाल सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीकृष्ण द्विवेदी, रामपाल यादव, गीतेश्वर सिंह एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रबल श्रीवास्तव शामिल हैं. जिन दो व्य्क्तियों को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है उनमें जयप्रताप गुप्ता, मधु बालमिक शामिल हैं.
कार्यकारिणी में शामिल 8 मंत्रियों में राजेश शुक्ला, दीपनारायण सिंह, अतुल शुक्ला, लवसिंह गौड़, चन्द्रभान कुशवाहा, बसुन्धरा सिंह पटेल, राकेश कुमार सोनी और हरीश अग्रवाल शामिल हैं. कोषाध्यक्ष का दायित्व विपिन चतुर्वेदी को सौंपा गया है. इनके साथ दो नेताओं को सहकोषाध्यक्ष का काम सौंपा गया है उनमें सीमा लोधी और सुदर्शन कोल शामिल हैं. कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में आए प्रवक्ता अतुल सिंह परिहार को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदाराी दी गई है. सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में रामबाबू त्रिपाठी एवं सहसोशल मीडिया प्रभारी के रूप में प्रीति रैकवार को जिला कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है.
