बोर्ड परीक्षा की मेरिट में सुभाष स्कूल का वर्चस्व,10 वीं और 12 वीं के तीन-तीन छात्र टॉपर की लिस्ट में आए

भोपाल: शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उ.मा. वि में अध्ययनरत 10वीं और 12वीं परीक्षा के विद्यार्थिंयों ने बाजी मारी है. इस स्कूल में 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में महक वाथरे ने प्रदेश भर में 7 वां स्थान बनाया है. लवकेश बारपेटे ने 9 वां और इशिका कपूर ने 10 स्थान प्राप्त किया है. इसके साथ ही 12 वीं में स्कूल के विद्यार्थी निखिल पांडे ने कला समूह में प्रदेशभर में 5 वीं स्थान प्राप्त किया है. वाणिज्य समूह में निशु पंडित और प्रांजल कुशवाहा ने चौथा स्थान प्राप्त किया है.

शहर के एलाइट उ.मा. वि से अश्वनी केवट ने 10वीं की परीक्षा में 7वां स्थान प्राप्त किया है. शासकीय कन्या उ.मा. वि. की नोया नूर अंसारी ने 9वां और के.एन कांवेन्ट स्कूल बंगरसिया की प्राची मेहरा ने प्रदेशभर में 10 वां स्थान प्राप्त किया है.12 वीं की परीक्षा में भोपाल के डेफोडिल उ.मा. वि. की इवा जैन ने जीव विज्ञान समूह में तीसरा स्थान प्रदेशभर में बनाया है. माडल स्कूल टीटी नगर की निकिता वर्मा ने भा जीव विज्ञान समूह में पढ़ाई करते हुए 10 स्थान बनाया है.

Next Post

ग्वालियर की रिमझिम 12वीं कॉमर्स संकाय में बनी MP की टॉपर

Tue May 6 , 2025
ग्वालियर: 12वीं के वाणिज्य संकाय में ग्वालियर की रिमझिम करोठिया ने प्रदेश में पहला स्थान पाया है। रिमझिम ने 500 में से 491 अंक पाकर 98.2 प्रतिशत के साथ अपनी यह रैंक बनाई है। रिमझिम बहोड़ापुर के सागरताल रोड स्थित समर्थ बाल मंदिर स्कूल की छात्रा हैं। अपनी कामयाबी का […]

You May Like

मनोरंजन